home page

विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने के लिए सरकार तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

 | 
विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने के लिए सरकार तैयार: केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 02 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि इस बार का विधान सभा सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें विधायी कार्य के साथ-साथ अनुपूरक भी आने वाला है।

उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम विपक्ष से यही चाहते हैं कि जो उनके मुद्दे हैं वह सदन के अंदर लेकर आएं। सरकार उनका जवाब देने के लिए तैयार है। चर्चा सार्थक हो समय बर्बाद न हो। यही हम अपील करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधान सभा सत्र का सभी सदस्य गण को इंतजार रहता है। प्रदेश की जनता को भी इंतजार रहता है। यह सत्र प्रदेश की जनता के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन से जुड़े खासकर समाजवादी पार्टी के लोग महिला आरक्षण के विरोधी हैं। इन लोगों ने छात्रों के आन्दोलन की आड़ लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना साधने का काम किया है। सांसद पप्पू यादव ने घटिया कृत्य किया है। संतों व रामभक्तों का अपमान कोई नहीं बर्दाश्त कर सकता। इस अपमानजनक घटना को समर्थन देने का काम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और रामभक्तों के खून से जिस परिवार के हाथ रंगे हों उस पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव व सदस्यों ने जो किया वह समाज को आहत करने वाला है। इसकी भारी कीमत विपक्ष को चुकानी पड़ेगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन