मुरादाबाद में रविवार को रुकेंगे आठ हजार चयनित सिपाही
| Jun 14, 2025, 17:14 IST
मुरादाबाद, 14 जून (हि.स.)। यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित हुए आठ हजार सिपाही 15 जून को मुरादाबाद में रुकेंगे। एसपी सिटी ने बताया कि इनके ठहराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूपी पुलिस में करीब 60 हजार सिपाही पद पर भर्ती हुई है। 15 जून को लखनऊ में सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 15 जून को ही सभी चयनित सिपाही अपने-अपने घर लौटेंगे। मेरठ मंडल के आठ हजार सिपाही मुरादाबाद में रोके जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने शनिवार को बताया कि इन्हें स्कूल-कॉलेज और बैंक्वेट हॉल में रुकवाने की व्यवस्था की गई है। 16 जून की सुबह सभी सिपाही अपने अपने घर चले जाएंगे। 17 जून से इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

