home page

एक वोट, 10 रुपये का नोट मांगकर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी : वीरेंद्र कुमार

 | 
एक वोट, 10 रुपये का नोट मांगकर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी : वीरेंद्र कुमार


कानपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। दिव्यांगजनों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी विधानसभा चुनाव में उतर किस्मत अजमाएगी। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी मतदाताओं से एक वोट और 10 रुपये के नोट की भिक्षा घर-घर जाकर मांगेगी। यह बातें बुधवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहीं।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया में सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए में एक वोट व दस के नोट की भिक्षा मांग कर विधानसभा चुनाव लड़वाने व दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के छात्रों का जीवन बचाने के लिए आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक का जीवन बचाने के लिए पुलिस के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित हुआ। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को नौकरी रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी के लिए सरकार सामाजिक समानता कानून नहीं बना रही है। दिव्यांग वृद्ध विधवा की पेंशन पांच हजार रुपये प्रति महीना नहीं कर रही है, दिव्यांगजनों की श्रेणियां 21 कर दी गई है जबकि आरक्षण मात्र चार प्रतिशत है। दिव्यांगजनों का आरक्षण कोटा सरकारी नौकरी में बढ़ाया जाना चाहिए, नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने, चलन क्रिया के दिव्यांगों को सभी सरकारी नौकरियों में अवसर देने कि मांग सरकार नहीं मान रही है। शिक्षित बेरोजगार दिव्यांग आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार मुकदर्शक बने देख रही है।

आज के बैठक में देश के सभी दिव्यांग संगठनों को एक मंच पर आकर के दिव्यांग महागठबंधन का सहयोग करने की भी अपील की गई।

आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित गोमती वर्मा वैभव दिक्षित राम जानकी ओमप्रकाश दास, अजीत कुमार, सरला, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप