राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया फाल्गुन उत्सव
गोरखपुर, 03 मार्च (हि.स.)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गीता नगर दक्षिणी भाग गोरखपुर के तत्वाधान में आयोजित फाल्गुन उत्सव कार्यक्रम बर्ड घाट रामलीला मैदान में बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक एवं विचार परिवार के परिवारों के बीच फूलों की होली एवं तत्पश्चात एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली गई।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती पूनम टंडन का एवं प्रांत प्रचारक रमेश जी का पाथेय सभी को प्राप्त हुआ। प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि होली समरसता का पर्व है हम सभी को भेदभाव मिटा करके एक रंग में रंग जाना चाहिए और ऊंची नीची जाति पंत को दूर रख करके सभी को एक भाव से रहना चाहिए और अपने छोटे-छोटे प्रयास से समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास करना चाहिए। आज का पर्व हमें यह संदेश देता है की प्रकृति के कण-कण में भगवान व्याप्त हैं। कार्यक्रम बहुत ही सुंदर एवं सामाजिक रहा , भोजपुरी लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने अपने गीतों से माहौल को और उत्साहित किया एवं समाज के प्रत्येक वर्ग ने बहुत बढ़-चढ करके अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय की कुलपति पूनम टंडन , विभाग प्रचारक अजय नारायण, दक्षिण भाग जिला प्रचारक मनीष , नगर कारवां संदीप जी, ओम जलान , प्रवीण जी , मनोज जालान , राम , नंदकिशोर , शुभम , अशोक , मनोज कश्यप, सत्यम , अमन जी,अनुराग , शैलेंद्र , अंशु मौर्य , , महेश शुक्ला , शैलेश , अरुण मल्ल आदि संघ विचार परिवार स्वयंसेवकों की एवं धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

