home page

रक्षाबंधन पर 3.31 लाख बहनों ने लिया नि:शुल्क रोडवेज बस सेवा का लाभ

 | 
रक्षाबंधन पर 3.31 लाख बहनों ने लिया नि:शुल्क रोडवेज बस सेवा का लाभ


मुरादाबाद, 01 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा सेवा का बहनों ने जमकर लाभ उठाया। पीतलनगरी डिपो और मुरादाबाद डिपो से 27 और 28 अगस्त को लगभग 5.10 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। इनमें करीब 3.31 लाख बहनें एवं सहयात्री शामिल रहे।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अंबरीन अख्तर ने सोमवार को बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली, हल्द्वानी, बिजनौर, संभल, चंदौसी, बरेली और बदायूं मार्गों पर यात्रियों की सबसे अधिक आवाजाही रही। उन्हाेंने बताया कि शासन के निर्देश पर रक्षा बंधन के त्याेहार में किसी काे भी काेई समस्या न हाे खासकर राखी पर भाई के घर जाने वाली बहनाें का विशेषकर ध्यान रखा गया है। सारी व्यवस्थाएं की गई थी। सभी बहनाें काे उनके घर पहुंचाने में राेडवेज परिवहन ने अहम भूमिका निभाई है। बस में नि:शुल्क सफर करने वाली बहनाें ने भी इस कार्य के लिए सरकार और यूपी परिवहन विभाग की सरहना की है। हालांकि कुछ लाेगाें ने बस में अधिक भीड़ हाेने पर कई प्रकार की दिक्कताें का सामना करने की बात भी कही है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल