home page

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में जोरदार स्वागत

 | 
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में जोरदार स्वागत


राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में जोरदार स्वागत


जौनपुर, 9 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद शुक्रवार को गृह जनपद जौनपुर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। सिंगरामऊ बॉर्डर पर पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष, राज्य मंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला बदलापुर पहुंचा, जहां विधायक रमेश मिश्रा और उनके सहयोगियों ने स्वागत किया।

इसके पश्चात सांसद ने परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और काफिले के साथ जौनपुर शहर में प्रवेश किया। शहर में खुली जिप्सी पर सवार सांसद विद्यासागर सोनकर का जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पॉलिटेक्निक चौराहा और ओलंदगंज होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर तथा बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। सांसद को मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन के बाद अपने घर जाना था।

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने स्वागत पर खुशी जताते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए आगे भी बातचीत करनी है और विकास से जुड़े विषयों पर काम किया जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के सवाल पर सांसद ने कहा, “सब फर्जी बोल रहे हैं।”---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव