home page

शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमारा पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम : रोहन सक्सेना

 | 
शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमारा पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम : रोहन सक्सेना


मुरादाबाद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर मुरादाबाद के द्वारा गुरुवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम संकट मोचन पार्क विजयनगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमारा पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

रोहन सक्सेना ने आगे बताया कि भगवान श्री राम ने सर्वप्रथम इस धरती के ऊपर रावण वध से पूर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन किया था और त्रेता युग से यह परंपरा चली आई है कि विजयादशमी के दिन विजय नक्षत्र के शुभ आगमन पर अपराजिता देवी को साक्षी मानकर विजयादशमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया जाता है विजयादशमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदू समाज अपने घर में प्रयोग किए जाने वाले प्रत्येक शस्त्र को अपने पूजा स्थल पर स सम्मान रखते हैं, उनकी सफाई करते हैं, उन पर रोली चावल, कलावा, पुष्प आदि चढ़कर वैदिक मंत्रों से उनका पूजन करते है।

रोहन सक्सेना ने कहा कि हिंदू समाज के पास शस्त्र होगा तो वह अपने परिवार की अपने धर्म की अपने राष्ट्र की तीनों की रक्षा कर सकेगा शस्त्र विहिन मनुष्य पशु समान है जिस प्रकार पशु को कोई भी बांध लेता है इस प्रकार शस्त्र विभिन्न मनुष्य को कोई भी मार लेता हैं, उसका परिवार नष्ट कर देता है, उसका राष्ट्र में धर्म नष्ट कर देता हैं इसलिए हमारे यहां शस्त्र पूजन का विधान है।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के दिन भगवान श्री राम ने रावण जैसे अत्याचारी अधर्मी पर धर्म की जय की थी और रावण जैसे असुर का अंत किया था आज इस दुनिया के अंदर न जाने कितने अधर्मी घूम रहे हैं वर्तमान समय में लोकतंत्र भी एक बहुत बड़ा शस्त्र है जिसका प्रयोग करके हम वर्तमान समय में घूम रहे अधर्मियों का अंत कर सकते हैं।

कार्यक्रम में गौरव सैनी विभाग महामंत्री, आनंद कुमार प्रजापति जिला महामंत्री, चरण सिंह, दीप खुराना, महेंद्र सैनी, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, अक्षय शुक्ला, जतिन प्रजापति, कैलाश प्रजापति, कालवेश राजपूत, दिशांत, ओम प्रकाश, राकेश दर्पण, बबलू सुमित, ओमप्रकाश, आकाश, रमेश रामपाल, रितिक कुमार, दीप खुराना, इशांग भारद्वाज, योगेश कश्यप, ऋषभ ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल