home page

ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अनुभव देना हमारी प्राथमिकता : राजेंद्र अग्रवाल

 | 
ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अनुभव देना हमारी प्राथमिकता : राजेंद्र अग्रवाल


कानपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक ही छत के नीचे साज-श्रृंगार से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। खरीदारी के साथ बेहतर सुविधाएं और भरोसेमंद सेवा देना ही प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। यह बातें रविवार को जनरलगंज स्थित टेंसल कॉम्प्लेक्स में ‘शुभारंभ साज-श्रृंगार गुरु प्रसाद एंड ब्रदर्स’ की मेगा सेल के उद्घाटन के अवसर पर शोरूम डायरेक्टर राजेंद्र अग्रवाल ने कहीं।

आशीर्वाद प्रतिष्ठान के अंतर्गत आयोजित मेगा सेल का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हवन-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा और अतिथियों की मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक बढ़ी।

उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों का आयोजकों ने शॉल ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर स्वागत किया। आयोजन के दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया गया। प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों की सुविधा और खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि मेगा सेल 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से ग्राहक खरीदारी कर सकेंगे। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैलेट पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो।

कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में सोना-चांदी ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आशीर्वाद प्रतिष्ठान पिछले 55 वर्षों से ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। आयोजकों ने मेगा सेल के माध्यम से ग्राहकों तक बेहतर खरीदारी के अवसर पहुंचाने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप