home page

सपा जनता को करती है भ्रमित : भूपेंद्र चौधरी

 | 
सपा जनता को करती है भ्रमित : भूपेंद्र चौधरी


उन्नाव, 18 जनवरी (हि.स.)। भाजपा देश राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का सम्मान करती है, जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ़ जनता को भ्रमित करते हुए नकारात्मक राजनीति करती है। उनके पास कोई सकारात्मक मुद्दे नहीं है। वह परिवार की पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उक्त विचार जनपद उन्नाव में सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज द्वारा आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गदन खेड़ा बाई पास स्थित स्वर्गीय गुलाब सिंह लोधी पार्क में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सपा लगातार जनता के बीच भ्रम फैला रही है। केवल गलत राजनीति के सहारे जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश की जनता उनके भ्रम को जान चुकी है। श्री चौधरी समाजवादी पार्टी पर आधुनिक तकनीक और संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो व भ्रामक सामग्री तैयार कर गुमराह कर रही है। सरकार ऐसे तत्वों को बख्शने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री योगी पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। कहा प्रदेश में 2017 के बाद से तस्वीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद बदली है।प्रदेश विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका में है। इसके पूर्व श्री चौधरी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में खिचड़ी भोज भी किया। इस अवसर पर सांसद उन्नाव,जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी,विमल द्विवेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित