home page

व्यक्ति निर्माण से संगठन का कार्य करती है भाजपा : संजय राय

 | 
व्यक्ति निर्माण से संगठन का कार्य करती है भाजपा : संजय राय


व्यक्ति निर्माण से संगठन का कार्य करती है भाजपा : संजय राय


उन्नाव, 23 मई (हि.स.)। उन्नाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अभियान 8 सत्रों में चला। प्रशिक्षण सत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति संगठन कर्म की विस्तृत जानकारी दी गई। 11 सत्रों के इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत सत्रों की शुरुआत की।

राय ने भाजपा का इतिहास एवं विकास' विषय पर अपना विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन रखा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति निर्माण से संगठन कार्य करती है। और संगठन से राष्ट्र का निर्माण का कार्य करती है। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना इसी रास्ते से हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में पार्टी में प्रशिक्षण का कार्य सतत चलता रहता है। उन्होंने कहा पहले जनसंघ 21 अक्टूबर 1951 में बना उससे पहले भारत की राजनीति में उसकी पृष्ठ भूमि में केवल कांग्रेस थी। इसकी प्रमुख वजह थी की स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस ने किया था। जनता को भ्रम था कि कांग्रेसी ही केवल एक राजनीतिक दल है। जनसंघ के नेताओं ने जब यह देखा कि केवल कांग्रेस को ही दल माना जाता है और इसका कोई विकल्प नहीं है। तब 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जन संघ की स्थापना की गई। जनता के भ्रम को समाप्त किया गया। कांग्रेस में गांधी शीर्ष पर थे। गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस की विदाई हो जानी चाहिए। अब देश स्वाधीन हो गया है मगर नेहरू नहीं माने। उन्होंने कहा कि नेहरू ने संघ पर प्रतिबंध लगाया। गांधी की हत्या का आरोप लगा। तीन आयोगों ने जांच की। तीनों में संघ पर गांधी पर आरोप सिद्ध नहीं हुए। संजय राय ने संगठन के विषयों को कार्यकर्ताओं के सामने विस्तृत रूप से रखा।

इसके उपरांत द्वितीय सत्र में लोकेंद्र प्रताप सिंह ने 'कार्यकर्ता विकास एवं संबल' विषय पर कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित किया। तृतीय सत्र में अनूप गुप्ता (प्रदेश महामंत्री) ने पार्टी की 'कार्य पद्धति' को समझाया, जबकि चतुर्थ सत्र में रंजन शर्मा ने 'वैचारिक अधिष्ठान' विषय पर कार्यकर्ताओं की वैचारिक नींव को मजबूत किया। मनीष दीक्षित और कामेश्वर मिश्रा ने 'मीडिया प्रबंधन व सोशल मीडिया एवं एआई (AI)' के महत्व को बताया। उन्होंने डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की। प्रशिक्षण का संचालन क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे व वर्ग संयोजक सरोज सिंह चौहान और वर्ग नियंत्रक जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, वर्ग प्रभारी व हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायकगण श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह और बृजेश रावत ,पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, राधेश्याम रावत, प्रभान शंकर दीक्षित, राज किशोर रावत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, अरुण कुमार दीक्षित, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.डी. त्रिवेदी, प्रदेश सह-संयोजक वेणु रंजन भदौरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत और सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू सहित व्यवस्था एवं संचालन समिति के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित