home page

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मुरादाबाद में निकाली भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा

 | 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मुरादाबाद में निकाली भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मुरादाबाद में निकाली भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा


- नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विपिन जौहरी ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

मुरादाबाद, 15 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ.गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में भैयाजी के मंदिर कानून गोयान से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की भव्य शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकली।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विपिन जौहरी, वरिष्ठ चित्रांश डॉ एपी शमशेरी, संतोष सक्सेना, डॉ गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, नवनीत शमशेरी एडवोकेट, नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना, अभिषेक भटनागर एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर किया गया।

इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना संदेश दिया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। चित्रांश महिलाओं ने भी काफी संख्या में बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में भाग लिया।

शोभायात्रा में सबसे आगे दो घोड़ों पर कायस्थ समाज के गौरव स्वामी विवेकानंद जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी शोभायात्रा को सुशोभित कर रहे थे, इसके पीछे भगवान श्री गणेश जी की झांकी, इसके बाद राम दरबार,उसके बाद कायस्थ समाज में जन्म लेने वाले महान विभूतियों के प्रतिरूप जैसे -प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, महान क्रांतिकारी सूफी अंबा प्रसाद भटनागर, सुप्रसिद्ध कवि मुंशी प्रेमचंद, प्रसिद्ध कवियत्री महादेवी वर्मा, सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक शांति भूषण भटनागर, इस्कॉन के संस्थापक प्रभु पाद की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।

इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूरे परिवार की झांकीं और अंत में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की प्रतिरूप की आकर्षक झांकी सम्मिलित रहीं।

शोभायात्रा क़ानून गोयान ,गवर्नमेंट कॉलेज पानों का दरीबा ,मंडी चौक ,चौमुखापुल, टाउन हॉल, बाजार गंज, गुरहट्टी चौक ,जैन मंदिर, एकता द्वार होते हुए चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जाकर संपन्न हुई।

इसके पश्चात चित्र गुप्त कॉलेज के विशाल प्रांगण में कुटुंबकम कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, मन्नू बडेरा सरस्वती शिशु मंदिर मंगुपुरा के अध्यक्ष रामबाबू भटनागर, एडीएम सिटी मुरादाबाद अंकुर भटनागर जी, एडिशनल कमिश्नर सेकंड मुरादाबाद नवीन श्रीवास्तव, बजरंग दल के पूर्व संयोजक गौरव भटनागर, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवनीत शमशेरी, भाजपा महानगर महामंत्री शम्मी भटनागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य मोहन शमसेरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल