home page

लखनऊ में विधायक ने उठाया कुंदरकी के तालाबों और सड़कों की समस्या

 | 
लखनऊ में विधायक ने उठाया कुंदरकी के तालाबों और सड़कों की समस्या


सभापति राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया की अध्यक्षता में लखनऊ में संपन्न हुईं समिति की बैठक

मुरादाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। लखनऊ में गुरूवार को प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक सभापति राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। बैठक में राज्य कर विभाग एवं आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्य के रूप में मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कुंदरकी नगर के तालाबों और सड़काें की समस्या उठाई।

कुंदरकी विधायक ने कहा कि नगर पंचायत कुंदरकी वार्ड 2 में स्थित बाल्मीकि मोहल्ला का प्राचीन तालाब वर्तमान में अत्यधिक गंदगी से पटा हुआ है, जिसके कारण वह पानी सोखने में असमर्थ हो गया है तथा जल निकासी की व्यवस्था भी बाधित हो रही है। उक्त तालाब क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक महत्व का है, किंतु वर्तमान स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को जलभराव, गंदगी एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त प्राचीन तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य हेतु नगरीय तालाब संरक्षण योजना के अंतर्गत पचास लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करें। साथ ही अलग अलग वार्डों में वर्षा के मौसम में जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों को होने असुविधा के निदान के लिए 13 सड़कों के निर्माण की आवश्यकता है।

विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि इस पर समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कुंदरकी विधानसभा की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल