home page

प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली हिंदी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 | 
प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली हिंदी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी


प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली हिंदी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी


प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली हिंदी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी


प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली हिंदी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी


प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली हिंदी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी


गोरखपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग में नेतृत्व परिवर्तन के तहत आचार्य प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्र ने शनिवार काे विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व यह दायित्व प्रोफेसर दीपक प्रकाश त्यागी के पास था, जिन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 माह 13 दिन पूरे करते हुए शेष अवधि 24 अप्रैल को पूर्ण की।

प्रो. विमलेश मिश्र हिंदी साहित्य के मध्यकाल, भोजपुरी साहित्य और भारतीय काव्यशास्त्र के प्रख्यात विद्वान हैं। उन्होंने अब तक 6 मौलिक पुस्तकें लिखी हैं और 7 पुस्तकों का संपादन किया है। वे ‘अभिधा’ और ‘विजयम’ जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के संपादन से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के लिए भोजपुरी विषय पर महत्वपूर्ण पाठ्य सामग्री तैयार की है और वर्तमान में साहित्य अकादमी, दिल्ली की परियोजना पर कार्यरत हैं।

प्रशासनिक अनुभव की दृष्टि से भी प्रो. मिश्र का योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे पिछले तीन वर्षों से विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं और इससे पूर्व पांच वर्षों तक डेलीगेसी के उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में भी उन्होंने चार वर्षों तक कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है।

विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “एक शिक्षक पहले अपने संस्थान और अंततः समाज की अमूल्य धरोहर होता है। जो शिक्षक इस तथ्य को जितनी गहराई से समझेगा, वह अपने दायित्वों का निर्वहन उतनी ही निष्ठा से कर सकेगा।”

कार्यभार ग्रहण करने के बाद शाम 5 बजे उन्होंने विभागीय सदस्यों के साथ कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन से मुलाकात की, जिसमें हिंदी विभाग की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्य, अधिष्ठाता एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं विभागीय शोधार्थियों ने वृक्षारोपण कर अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय