home page

लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिल रही बिजनेस लोन की जानकारी

 | 

लखनऊ, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए राजधानी लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन में फ्रेंचाइज इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'प्रो एक्सपो 2026' का शनिवार को शुभारंभ हो गया। 18 और 19 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सपो का आयोजन सीएम युवा, यूथ अड्डा द्वारा किया जा रहा है। इस एक्सपो में देश के 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी फ्रेंचाइजी और बिजनेस मॉडल के साथ मौजूद हैं। यहां आने वाले लोगों को कम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, फ्रेंचाइजी लेने, निवेश के अवसर तलाशने तथा विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

सरकारी योजनाओं और बिजनेस लोन पर भी मिलेगा मार्गदर्शन

यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने शनिवार काे बताया कि एक्सपो में विभिन्न सरकारी योजनाओं, बिजनेस फाइनेंस, बैंक लोन, फ्रेंचाइजी निवेश, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय की शुरुआत और विस्तार के लिए आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

इन प्रमुख ब्रांडों से मिलेगा जुड़ने का अवसर

आयोजन में बॉम्बे कुल्फी, चाय गरम, लॉन्ड्री टीओ, किड्सालोनिया, माउंट लिटेरा, रैपअफेला, गो गैस, केईसी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, क्लीन वेल, मिस्टर सैंडविच, साउथ ट्विस्ट, द सांभर सागा, मोमोवाला, वीरजी चाप, वॉशकिया, द बर्गर कंपनी, स्वेन वेंचर, अधीरा एंड अप्पा, रेड स्कूल हाउस, फाइव-आ-सेक (5àsec), बैगलस्टीन, फ्रैंक्स, नेटवर्क इन एक्शन, फ्रेंचाइजी इंडिया नॉलेज सर्विसेज, चॉकलेट बैश, इचकदाना फूड सर्विसेज एलएलपी, मास्टर फ्रेंचाइजी ब्रांड, ग्वाक (GUAC), गस्स, सेवन फ्राइज, स्टेलारोसा, बिग्गिस बर्गर, बिगगाइज और टीटीके प्रेस्टिज सहित 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड भाग ले रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन