home page

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गौरी शंकर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, राज्यसभा सांसद ने की देश की समृद्धि की कामना

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गौरी शंकर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, राज्यसभा सांसद ने की देश की समृद्धि की कामना


प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गौरी शंकर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, राज्यसभा सांसद ने की देश की समृद्धि की कामना


जौनपुर,10 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जौनपुर के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और अनेक ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है और देश आत्मनिर्भरता एवं विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि यह आयोजन केवल उपलब्धियों के उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रति समर्पित नेतृत्व के प्रति जनता की आस्था और विश्वास का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव