home page

प्रयागराज-पटना अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन

 | 
प्रयागराज-पटना अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन


प्रयागराज, 18 मार्च (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्री मेला विंध्याचल के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी 04112-04111 प्रयागराज-पटना-प्रयागराज अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी 04112 प्रयागराज से पटना अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 19 मार्च से 02 अप्रैल तक (15 फेरे) तथा गाड़ी 04111 पटना से 19 मार्च से 02 अप्रैल तक (15 फेरे) चलेगी।

पीआरओ ने बताया कि यह गाड़ी प्रयागराज से नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, पं दीनदयाल उपाध्याय, दिलदार नगर, बक्सर, रघुनाथ पुर, आरा, दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी और इसी रास्ते वापसी हाेगी। इस गाड़ी संरचना में 12 मेमू के डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र