प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत में सुधार, तबियत बिगड़ने पर रात गए थे अस्पताल

 | 

वृंदावन के विश्वप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की बीते देर रात अचानक से तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। प्रेमानंद जी महाराज की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनके शिष्य उन्हें आनन-फानन में वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज जी के सीने में दर्दा उठा था। जिसके बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

17 सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेमानंद जी महाराज

गौरतलब है की प्रेमानंद जी महाराज पिछले लगभग 17 सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज की नियमित डायलेसिस भी होती है। इतनी खतरनाक बीमारी के बावजूद प्रेमानंद जी महाराज प्रति दिन रात के 2 बजे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं। उनके इस पैदल यात्रा के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को प्रेमानंद जी महाराज अपने दर्शन देते हैं।

सोशल मीडिया पर फेमस है प्रेमानंद जी महाराज

विश्वप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज भक्तों को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी देते हैं। उनके आश्रम पर भी VIP लोग प्रेमानंद जी के दर्शन करने आते है। अब तो Social Media पर भी प्रेमानंद जी महाराज काफी वायरल होते हैं। उनके प्रवचन को लोग Social Mediaपर भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में BJP सांसद सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रेमानंद महाराज के वृंदावन आश्रम में जाकर उनके दर्शन किए थे और जीत का आशीर्वाद लिया था।

फिलहाल कैसी है प्रेमानंद महाराज जी की तबीयत ?

प्रेमानंद जी महाराज जी को कुछ देर के लिए अस्पताल में एडमिट भी किया गया था। यहां पर डॉक्टर्स ने उनके कुछ ट्रीटमेंट किए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें वापस आश्रम ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनका इको टेस्ट कराया गया है। इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य उनको वापस आश्रम के गए।