home page

सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है : डॉ. सुशील सिन्हा

 | 
सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है : डॉ. सुशील सिन्हा


सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है : डॉ. सुशील सिन्हा


प्रयागराज, 11 जुलाई (हि.स.)। श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ एवं श्रवण जीवन में सुख, शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह बातें शनिवार को प्रयागराज के प्रसिद्ध श्री जानेश्वर नाथ मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, झलवा में आयोजित भव्य श्रीसुंदरकांड पाठ के अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं केपी ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों को आत्मसात कर व्यक्ति जीवन की प्रत्येक चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है। डॉ. सिन्हा ने कहा श्रीसुंदरकांड के प्रथम 30 दोहों में विष्णु स्वरूप भगवान श्रीराम के दिव्य गुणों, आदर्श चरित्र एवं महिमा का वर्णन मिलता है, जबकि अंतिम 30 दोहों में संकटमोचन हनुमान जी महाराज के पराक्रम, अटूट भक्ति, बुद्धिमत्ता, सेवा-भाव एवं प्रभु के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी वर्णन है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का नियमित पाठ व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक चेतना और मानसिक दृढ़ता का संचार करता है।

इस अवसर पर उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं के साथ श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ में सहभागिता करते हुए विधानसभा शहर पश्चिमी क्षेत्र के नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

श्रीसुंदरकांड पाठ के उपरांत हनुमान जी महाराज की आरती संपन्न हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का गुणगान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जस्टिस शेखर यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, एमएलसी डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व महापौर लल्लू लाल कुशवाहा, काशी प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, डॉ. एल.एस. ओझा, डॉ. बी.बी. अग्रवाल, डॉ. भागवत पांडेय, डॉ. पीयूष दीक्षित, पार्षद गुलाब पटेल, पार्षद प्रीति गुप्ता, पूर्व पार्षद चंद्रभूषण सिंह, रामलोचन साहू, अविचल द्विवेदी, वरुण केसरवानी, घनश्याम अग्रहरी, विजय उपाध्याय, निशित वर्मा, राम प्रकाश सिंह, गौरव गुप्ता, राकेश जैन, राजमोहन पुरवार, सतीश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल