home page

प्रयागराज महापाैर ने शुरु किया ‘वार्ड चलो अभियान’

 | 
प्रयागराज महापाैर ने शुरु किया ‘वार्ड चलो अभियान’


वार्ड चलो अभियान’ के तहत कृष्ण नगर में महापौर का जनसंपर्क, सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

प्रयागराज, 10 अप्रैल (हि.स.)। घर-घर संवाद, जन-जन तक विकास—योजनाओं की जानकारी ही सशक्त नागरिकता का आधार है। उक्त बात शुक्रवार को ‘वार्ड चलो अभियान के दौरान प्रयागराज के कृष्ण नगर में ज-जन से सम्पर्क करते हुए प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कहा।

उन्होंने कहा कि ‘वार्ड चलो अभियान’ के माध्यम से जनप्रतिनिधि सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित किए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के ‘वार्ड चलो अभियान’ के तहत प्रयागराज महानगर में जनसंपर्क तेज हो गया है। इसी क्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने कीडगंज मंडल के वार्ड संख्या 30 कृष्ण नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान महापौर ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पत्रक वितरित कर आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को विस्तार से समझाया।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मुकेश कसेरा, प्रमोद जायसवाल, बब्बन प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, विष्णु त्रिपाठी, मोहम्मद सादमान, संस्कार सिन्हा, हिमालय सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

‘वार्ड चलो अभियान’ के जरिए पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधि लगातार जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे जागरूकता और विकास की गति को और बल मिल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल