home page

देश की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल : नन्दी

 | 
देश की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल : नन्दी


देश की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल : नन्दी


प्रयागराज, 06 जुलाई (हि.स.)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ अशोक सिंघल देश की गौरवशाली विरासत के अटूट हिस्से हैं। संगम तट पर स्थापित प्रेरणा स्थल राष्ट्रवाद, कर्तव्यपथ और राष्ट्रसेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। यह बातें सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर काली घाट स्थित प्रेरणा पार्क के लोकार्पण एवं तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास भी, विरासत भी के मंत्र पर कार्य कर रही है। इसी सोच के अनुरूप प्रयागराज में विकसित प्रेरणा स्थल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रनायकों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ में भी प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया गया है और अब प्रयागराज में यह स्मारक राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और कर्तव्यबोध का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने भारत की अस्मिता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उनके प्रति यह प्रेरणा स्थल सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण, सेवा और समर्पण के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा तथा प्रयागराज की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध बनाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल