home page

प्रवीण मणि त्रिपाठी बने संयोजक, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 | 
प्रवीण मणि त्रिपाठी बने संयोजक, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी


देवरिया, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा जैसी प्रतिष्ठित संस्था ने आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में देवरिया जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें प्रवीण मणि त्रिपाठी को संयोजक तथा वरिष्ठ कवि डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मनोनयन के बाद देवरिया के साहित्यिक, सामाजिक एवं बौद्धिक वर्ग में खुशी की लहर देखी जा रही है। विभिन्न लेखकों, कवियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि दोनों युवा रचनाकारों में अपार सम्भावनाएं हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये देवरिया का नाम और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में इन युवाओं ने जिस प्रकार जनपद की साहित्यिक विरासत को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है, उससे पूरे जिले में नई उम्मीद जगी है कि बौद्धिक परम्परा सुरक्षित हाथों में है।

इसी क्रम में कविता और कला के प्रेमी संजय कनोडिया, चेयरमैन श्रीमती अलका सिंह, महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्र, समाजसेवी सच्चिदा सिंह राणा, कला मर्मज्ञ कमल नैन चतुर्वेदी, संत विनोबा भावे के अनुयायी आचार्य डॉ. विवेक मिश्र, चौपाल के संयोजक जगदीश उपाध्याय, कवि सरोज पांडेय, कवयित्री अंजलि अरोड़ा ‘खुशबू’, क्षमा श्रीवास्तव, कविता पाण्डेय, प्रार्थना राय, रंजीता श्रीवास्तव, आनंद पाण्डेय, सभासद सौरभ तिवारी ‘अंकुर’, एबीएन के अमित पांडेय तथा संचालक शिव मिश्र सहित अनेक लोगों ने इस मनोनयन को सार्थक बताते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साहित्यिक जगत को उम्मीद है कि नई टीम के नेतृत्व में देवरिया में साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक