home page

मुरादाबाद की प्रार्थना अरोड़ा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 4 रैंक

 | 
मुरादाबाद की प्रार्थना अरोड़ा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 4 रैंक


मुरादाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में मुरादाबाद की अभिनव सर कोचिंग अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। यहाँ की छात्रा प्रार्थना अरोड़ा ने सीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उनकी इस सफलता से न केवल संस्थान बल्कि मुरादाबाद शहर भी गौरवान्वित हुआ है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अभिनव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष अकादमी के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

सफल विद्यार्थियों में सानिया मंसूरी, सात्विक पोरवाल, नमरा, सामिया नूर, अभिनव प्रताप, नैतिक जैन, लिपिका पाल, वेदांत सेठी, पार्थ गुलाटी, मोहम्मद शुएब, नंदिनी नारंग, वंश गोयल, आर्यन सिंह, मदीहा फातिमा, सैयद तालिश अली, सैयद ज़िदान अली, ध्रुव गोयल, वंशिका वर्मा, अनुष्का अग्रवाल, माधव अरोड़ा, शिवम गुलाटी, सुनीत कौर, हुबा सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की।

सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर डॉ. अभिनव अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि संस्थान और पूरे शहर को भी गौरवान्वित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल