पूनम रस्तोगी बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की अध्यक्ष
मुरादबााद, 10 जुलाई (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस में क्लब अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
नए सत्र की अध्यक्ष पूनम रस्तोगी को कालर पहनाकर पदभार सौंपा गया।
दीप प्रज्ज्वलित, क्लब प्रेयर और स्वागत नृत्य, के साथ क्लब आईपीपी शिवानी और क्लब आईएसओ ईशा ने सभा का संचालन किया। क्लब सचिव शुभि रस्तोगी ने अध्यक्षा पूनम रस्तोगी ने अपनी टीम का परिचय और डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री रीना गोयल से पिन लगवाकर स्वागत किया।
संस्कार केंद्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग दिये गये और आईडब्ल्यू ब्रांडिंग के लिए क्लब में क्लब लोगो बनाने की प्रतियोगिता में काफी मैंबर्स ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला।
आज की सभा में डिस्ट्रिक्ट सचिव रीना गोयल, क्लब पीडीसी सोनल भाटिया, क्लब पीडीसी आशा सिंह, ज्योति, कल्पना, रेनू, नीलम, सुनीता, श्वेता, नीतू, आरती, रिंजू, सोनिया, पल्लवी, विनीता, संगीता, कृष्णा, सपना, पूनम, प्रिंसी, रश्मि, प्रेमवाला, मृदुला, लक्ष्मी, प्रभा, सुधा, शिल्पी, अमिता, बीनू, दीपिका, नीलू, मेघा, रूपम व लीना आदि उपस्थित रहीं ।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

