home page

मंदिर चोरी का एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
मंदिर चोरी का एक आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में थाना लार पुलिस ने शनिवार को प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की नकदी, घटना में प्रयुक्त औजार तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि थाना लार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित कर्मबीर उर्फ विकास सिंह पुत्र राजनारायण सिंह निवासी ग्राम बरडीहा दलपत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके घर से घटना में प्रयुक्त शाल, गमछा तथा एक झोले में रखे लोहे की रॉड, हथौड़ी और नुकीली बरछी बरामद की गई। इसके साथ ही चोरी के 13,150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि 11 मई 2026 को वादी रणवीर प्रताप सिंह निवासी बरडीहा दलपत ने सूचना दी थी कि गांव स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में 10/11 मई की रात अज्ञात चोर ने चोरी की घटनाकारित की थी। सूचना के आधार पर थाना लार में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले में एक चोर को पकड़ा गया है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक