home page

सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

 | 
सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ


सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ


जौनपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जौनपुर पुलिस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इसके अलावा जिले के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित थाना प्रभारियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए पुलिस बल में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना रहा।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव