home page

देवरिया पुलिस ने 29 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 | 
देवरिया पुलिस ने 29 वारंटियों को किया गिरफ्तार


देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बीती रात शनिवार को एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करना था।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 29 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ पूर्व में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे, जिनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर इन वारंटियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी वारंटी या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक