नवनियुक्त पीएनपी सचिव राजेन्द्र प्रताप ने कार्यभार संभाला
| Jun 5, 2026, 19:30 IST
प्रयागराज, 05 जून (हि.स)। नवनियुक्त सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज राजेन्द्र प्रताप ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। यह कार्यभार बेसिक शिक्षा निदेशक और पूर्व पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पीएनपी में सौपा है।
नवनियुक्त सचिव राजेन्द्र प्रताप चंदौली जिले के निवासी हैं। इनकी शिक्षा यूबी पीजी कालेज और कुलभाष्कर आश्रम पीजी कालेज से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। यह पीईएस बैच के अधिकारी हैं। जो कई जिलों में एडीआईओएस, बीएसए, डीआईओएस, शिक्षा निदेशालय के कई पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किये हैं। नवनियुक्त पीएनपी सचिव राजेन्द्र प्रताप राज्य शिक्षा संस्थान और डायट प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

