home page

जाडस एग्री क्लीनिक बिजनेस केंद्र पर छात्र-छात्राओं ने सुना नशा मुक्त भारत पर पीएम नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संवाद

 | 

मुरादाबाद, 02 अगस्त (हि.स.)। माय भारत और विशाल सरस्वती मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल रामगंगा विहार के संयुक्त तत्वावधान द्वारा स्वच्छता अभियान किया गया। जिसमें सर्वप्रथम जाडस एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस केन्द्र मनोहरपुर गांव में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नशा मुक्त भारत पर वर्चुअल संवाद सुना गया।

डॉ दीपक मेहंदीरत्ता ने बच्चों को नशे से दूर रहने का उपाय बताया। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा बच्चों को माय भारत द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में और माय भारत के होने वाले आगामी कार्यक्रमों में प्रतिभाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मनोहरपुर गांव में माय भारत के 200 वॉलिंटियर और विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा स्वाच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी सचिन कुमार, डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता, रंजीत कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवानंद स्वरूप सक्सेना, उप प्रधानाचार्य पीयूष जायसवाल, राजपाल सिंह, मुकेश रस्तोगी, रश्मि सिंह, किरण पांडे, बबीता सक्सेना, क्षमा सक्सेना, सीमा शर्मा शिक्षक-शिक्षिकाओं और वालंटियर मोहसिन नदीम आदि का सहयोग रहा ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल