home page

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश ने विकास के नए आयाम छुए : सुरेंद्र मैथानी

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश ने विकास के नए आयाम छुए : सुरेंद्र मैथानी


कानपुर, 14 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सेवा के नए आयाम छुए हैं। समाज के प्रबुद्ध जन अपने ज्ञान और निस्वार्थ सेवा से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. प्रदीप सहगल का योगदान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

यह बातें रविवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'प्रबुद्ध जन सम्मान' कार्यक्रम के तहत गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविवार काे कानपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सहगल के आवास पहुंच कर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक मैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्ध जन राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश जगमोहन सिंह का भी पटका एवं माला पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने न्यायपालिका के प्रति उनकी सेवाओं और निष्ठा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सम्मानित किया।

डॉ. प्रदीप सहगल ने सम्मान के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के विकास दृष्टिकोण की सराहना की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय राय, अरुण शर्मा, दीपक राजपूत, मोहन विश्वकर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप