पिपराइच में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
गोरखपुर, 31 मार्च (हि.स.)। पिपराइच पुलिस ने माेटर साइकिल चाेरी के 24 घंटे के अंदर ही मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
इस संबंध में सी ओ चौरी चौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर की पहचान पिपराइच अंतर्गत तुर्रा बाजार नाला जंगल अहमद अलीशाह टोला हरिपुर निवासी जोगीरा निषाद पुत्र स्व रामसेवक के रूप हुई है। जिसकी उम्र करीव 25 वर्ष बताई जा रही है। जोगीरा निषाद को 30मार्च.2026 को मुकदमा पंजीकृत होने के कुछ घण्टों के बाद ही पिपराइच रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। 29मार्च 2026 को सायं 7.00 बजे पिपराइच अंतर्गत तुर्रा नाला से कुछ ही दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने से खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जिसके संबंध में पिपराइच थाना अंतर्गत सोनराइच निवासी अशोक मध्देशिया पुत्र काशी नाथ मध्देशिया द्वारा 30मार्च 26 को पिपराइच थाने पर प्रथम रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके पश्चात थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव और उनकी संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टी वी कैमरों की मदद से मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में पिपराइच थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित उपनिरीक्षक रविकान्त,उप निरीक्षाक प्रदीप सिंह श्रीनेत,कांस्टेबल सुनील कुमार यादव ,कां. डम्तियाज अहमद शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

