home page

रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उकेरी रवींद्रनाथ टैगोर की कलात्मक दृष्टि, भारतीय संस्कृति एवं विरासत

 | 
रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उकेरी रवींद्रनाथ टैगोर की कलात्मक दृष्टि, भारतीय संस्कृति एवं विरासत


- आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में बॉम्बे टैगोर आर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन

- मुरादाबाद मंडल के करीब 250 विद्यार्थियों ने दिखाई चित्रकला में अपनी प्रतिभा

मुरादाबाद, 08 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बॉम्बे टैगोर आर्ट प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के लगभग 10 इंटर स्कूलों एवं 2 डिग्री कॉलेजों के करीब 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को रवींद्रनाथ टैगोर की कलात्मक दृष्टि, भारतीय संस्कृति एवं विरासत, राष्ट्रीय एवं स्वदेशी कला, रवींद्रनाथ टैगोर के वैज्ञानिक विचार, प्रकृति एवं मानवता, ग्रामीण भारत तथा शांति एवं शिक्षा जैसे विषय दिए गए। जिस पर विभिन्न रंगों और ब्रश के माध्यम से छात्राओं ने आकर्षक तस्वीर उकेरी।

कला प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसडी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ अजय शर्मा, सुषमा मल्होत्रा एवं प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विमला, सुमन लता एवं अंजू सुखीजा सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल