home page

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार काे मारी टक्कर, धान कारोबारी मौत

 | 
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार काे मारी टक्कर, धान कारोबारी मौत


मुरादाबाद , 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर क्षेत्र में मुरादाबाद-टांडा मार्ग पर बुधवार रात्रि लगभग आठ बजे डूंगरपुर चौराहे पर मदरसे के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धान कारोबारी इम्तियाज अली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी इम्तियाज अली धान की खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे। बताया गया कि बुधवार को वह रात्र आठ बजे अपने घर से सहेल गांव में धान खरीदने जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। जैसे ही वह डूंगरपुर चौराहे पर मदरसे के सामने पहुंचे, मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इम्तियाज अली के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल