home page

कांग्रेस हर जिले में मनायेगी पेरियार रामास्वामी की जयंती

 | 
कांग्रेस हर जिले में मनायेगी पेरियार रामास्वामी की जयंती


लखनऊ, 20 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के हर जिले में आगामी 17 सितम्बर को पेरियार रामास्वामी नायकर की जयंती मनायेगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेशकांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने गुरूवार को दी। वह माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धनगर, पाल, बघेल समाज की राजनैतिक भागीदारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी संगठन में एवं चुनाव में भी सुनिश्चित की जाएगी और यह भी कहा कि समाज का एक बड़ा प्रोग्राम राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाएगा जिससे कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मजबूती मिल सके। उन्होंने महापुरूषों को याद करते हुए कहा कि पेरियार रामास्वामी नायकर जो दक्षिण के रहने वाले थे उन्होने अंध विश्वास, पाखण्ड को दूर करने के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी। वह पाल, बघेल, धनगर समाज से आते थे।

राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने कहा कि राहुल गांधी पाल समाज के हक और हकूक की लड़ाई लड़ेंगे और इस समाज के राजनैतिक पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा। यह कार्यक्रम चोब सिंह धनगर के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से पाल, बघेल, धनगर समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में डा0 के0पी0 पाल, रघुराज सिंह पाल, सुभाष पाल, सोनेलाल बघेल, प्रतिभा अटल पाल, जबर सिंह, शेखर पाल, सम्पत पाल, सत्यदेव, संजय सिंह, संदीप पाल, विमलेश पाल, गुलशन पाल, , हरिलाल पाल एड0, चोब सिंह बघेल, सुभाष बघेल, उमेश बघेल आदि सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन