home page

समाज के प्रति अपने दायित्वों के पुनर्स्मरण का अवसर है विजयादशमी: सुभाष

 | 
समाज के प्रति अपने दायित्वों के पुनर्स्मरण का अवसर है विजयादशमी: सुभाष


समाज के प्रति अपने दायित्वों के पुनर्स्मरण का अवसर है विजयादशमी: सुभाष


लखनऊ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर की ओर से रविवार को विजयादशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणेवशधारी स्वयंसेवकों ने संचलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष उपस्थित रहे। पथ संचलन में शामिल होने आये स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। भगवान श्रीराम ने सत्य, मर्यादा, कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रधर्म को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया।

क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कहा कि संघ के लिए विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के पुनर्स्मरण का अवसर है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज में संगठन, अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र,भाग प्रचारक पुष्पम व नगर कार्यवाह सुनील सहित करीब 300 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन