home page

पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए खिलाया कमल : गणेश केसरवानी

 | 
पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए खिलाया कमल : गणेश केसरवानी


प्रयागराज, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कमल खिलाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया है। यह बातें सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय कीडगंज में जीत का ज़श्न मनाते हुए प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के भरोसे और भाजपा की नीतियों की विजय है। इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न आज पूरा देश मना रहा है। चारों ओर “वंदे मातरम” और “जय श्री राम” के उद्घोष से माहौल गूंज उठा है। उन्होंने आगे कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं की कठोर मेहनत का परिणाम है।

पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम में पार्षद मुकेश कसेरा, रूद्रसेन जायसवाल, बब्बन प्रजापति, टी.एन. दीक्षित, दिलीप केसरवानी, मनीष केसरवानी, नरेंद्र जायसवाल, मनोज मिश्रा, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, अंजू शुक्ला, तपन भट्टाचार्य, सतीश जायसवाल, मिश्री लाल, संदीप श्रीवास्तव, हिमालय सोनकर, दिनेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और जीत का जश्न मनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल