दिल्ली फ़ेयर ऑटम में सहभागिता के लिए आवेदन करने की तिथि 15 जून तक बढ़ी
| Jun 3, 2026, 19:42 IST
मुरादाबाद, 03 जून (हि.स.)। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की ओर से 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित 62 वें आईएचजीएफ दिल्ली फ़ेयर ऑटम 2026 में सहभागिता के लिए आवेदन करने की तिथि अब 15 जून कर दी गई है।
मुरादाबाद एक्सपोर्टर्स हैंडीक्राफ्ट्स एसोसिएशन (एमएचईए) के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

