आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पारस ने किया टाप
हमीरपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में हमीरपुर जिले के एकलौते विद्यालय के छात्र पारस ने 99.2 प्रतिशत अंक हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त करके विद्यालय के साथ घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है।
सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग में संचालित अजय मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज के छात्र पारस ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टाप किया है। कालेज के डाइरेक्टर अमित कुमार गुप्ता टाम सर ने बताया कि कानपुर जोन में कुल 98 कालेज हैं। इन कालेजों म़े उनका भी कालेज आता है।
गुरुवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में पारस तिवारी ने 99.2, सेजल ने 94, युग कसौंधन ने 92, अनय शिवहरे ने 91.4, रश्मि ने 91.2, अभय ने 90, स्नेहा यादव ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र छात्राओं की इस सफलता पर कालेज में हर्ष का माहौल है। कालेज के डाइरेक्टर ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

