home page

डीआईजी ने पांचाल घाट पर सावन मेले का लिया जायजा

 | 
डीआईजी ने पांचाल घाट पर सावन मेले का लिया जायजा


फर्रुखाबाद,27 जुलाई (हि. स.)। कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी जमुना प्रसाद ने नाव से भ्रमण कर अपरा काशी कहे जाने वाले पांचाल घाट पर लगने वाले सावन के मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले के गंगाघाट शृंगीरामपुर और पांचाल घाट पर प्रदेश भर से कांवड़िये जल भरने आते हैं। इनकी वजह से पूरे मास यहां मेला लगता है। आज डीआईजी जमुना प्रसाद ने पांचालघाट पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गंगा तट पर पूरे माह पुलिस बल तैनात रहने के निर्देश दिए। स्नान घाटों पर बेरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।डीआईजी ने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई असामाजिक तत्व उन्हें परेशान करता है तो उसके विरुध्द कठोर कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने नाव से भ्रमण कर गंगा की खतरनाक स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी ने कहा कि बेरिकेडिंग के अंदर जाने की किसी को इजाजत न दी जाए। सावन भर जिले भर के गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar