home page

मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कटौती

 | 
मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, वेतन में नहीं होगी कटौती


जौनपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। एमएलसी चुनाव को लेकर जिला सूचना अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार स्नातक मतदाताओं की सहभागिता से रिटर्निंग अधिकारी/मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशित किया है कि 23 अक्टूबर, (शुक्रवार) को स्नातक मतदाताओं को मतदान करने के लिए अवकाश प्रदान किया जाए।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि मतदान के लिए अवकाश लेने वाले किसी भी मतदाता के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र