home page

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई

 | 
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई


मुरादाबाद, 29 अगस्त (हि.स.)। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल से संबंधित चार विशेष ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इससे यात्रियों को विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों के बीच अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी तथा त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर से हरिद्वार जाने वाली विशेष गाड़ी सप्ताह में दो दिन, सोमवार एवं गुरुवार संचालित होगी। अतिरिक्त भीड़ के लिए विस्तारित अवधि 31 अगस्त से 28 सितंबर तक बढाई गई है। यह 09 फेरे लगाएगी। इसकी पूजा अवधि 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बढाई गई है। यह 18 फेरे लगाएगी।

रेलगाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार से बाड़मेर तक चलने वाली विशेष गाड़ी सप्ताह में दो दिन, मंगलवार एवं शुक्रवार संचालित होगी। अतिरिक्त भीड़ के लिए विस्तारित अवधि 01 सितंबर से 29 सितंबर तक बढाई गई है। यह 9 फेरे लगाएगी। इसकी पूजा अवधि 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक रहेगी यह 18 फेरे लगाएगी।

रेलगाड़ी संख्या 09611 – अजमेर जंक्शन से योग नगरी ऋषिकेश तक जाने वाली यह विशेष गाड़ी साप्ताहिक, प्रत्येक बुधवार संचालित होगी। इसकी पूजा अवधि 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक बढाई गई है। यह कुल अतिरिक्त 07 फेरे लगाएगी।

रेलगाड़ी संख्या 09612 – योग नगरी ऋषिकेश से अजमेर जंक्शन जाने वाली यह विशेष गाड़ी साप्ताहिक, प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी। इसकी पूजा अवधि 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढाई गई है। कुल अतिरिक्त 07 फेरे लगाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल