home page

हाईकोर्ट के निर्देश पर खुला रास्ता, तोड़ा अवैध गेट

 | 
हाईकोर्ट के निर्देश पर खुला रास्ता, तोड़ा अवैध गेट


मुरादाबाद, 28 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को निगम ने सख्त कार्रवाई की। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में निगम के प्रवर्तन दल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और रास्ते पर लगे गेट को हटाकर कब्जे में ले लिया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

लंबे समय से कुछ लोगों ने यहां गेट लगाकर रास्ता बंद कर रखा था, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। मामला लोगों की शिकायत के बाद अदालत तक पहुंचा। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नगर निगम को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में निगम का प्रवर्तन दल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और रास्ते पर लगे गेट को हटाकर कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर कहा कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल