home page

गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत

 | 

देवरिया, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र स्थित हेतिमपुर के पास गंडक नदी में शुक्रवार को एक व्यक्ति के डूबने से उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के पास गंडक नदी में एक व्यक्ति के डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र, वार्ड संख्या 27 निवासी धर्मराज (45) के रूप में हुई है। धर्मराज किसी कार्य से महुआडीह क्षेत्र में आए थे। इसी दौरान वह हेतिमपुर के पास गंडक नदी के किनारे पहुंचे और अचानक नदी में चले गए, जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची महुआडीह थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अमीत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत नदी में डूबने से प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक