सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
देवरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लपकनी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
थानेदार डा . महेन्द्र कुमार ने बताया कि लपकनी निवासी रामाकांत चौहान (55) बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मठिया चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामाकांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी रही और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

