home page

योग कर रह सकते हैं स्वस्थ  : शशांक मणि

 | 
योग कर रह सकते हैं स्वस्थ  : शशांक मणि


योग कर रह सकते हैं स्वस्थ  : शशांक मणि


देवरिया, 09 मई (हि.स.)। आरोग्य भारती एवं आयुर्वेद विभाग देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, देवरिया खास सीसी रोड परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रख सकता है तथा दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने आरोग्य भारती द्वारा लगातार किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की।

आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र की संकल्पना को साकार करना है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर में आस्था हॉस्पिटल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा के चिकित्सकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के महंत राजेश नारायण ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, गरिमा त्रिपाठी, पुष्पराज तिवारी, डॉ. स्वेता त्रिपाठी, डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. जनार्दन त्रिपाठी, डॉ. हेमंत कुमार यादव, डॉ. शिव कुमार, प्रियंका त्रिगुणायत, विकास कुमार, अनंत प्रकाश वर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सात्विक, प्रशांत मणि त्रिपाठी, नवीन कुमार तिवारी, रजनीश, अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार और यशवंत शाही सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक