जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर विकास भवन परिसर में गूंजा सुंदरकांड पाठ
देवरिया, 26 मई (हि.स.)। ज्येष्ठ (जेठ) माह के चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विकास भवन परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ कराया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, डीसी मनरेगा, एनआरएलएम सहित विकास भवन एवं राजस्व विभाग सहित भारी संख्या में जन सामान्य भंडारे में शामिल हुए। प्रसाद भी ग्रहण किए। मुख्य विकास अधिकारी ने पूजन अर्चन किया। सुंदरकांड में प्रतिभाग किया।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

