home page

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा

 | 
ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा


फर्रुखाबाद ,12 जून (हि.स.) ।ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो जाने पर परिजनों ने घटिया इलाज का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा मचा दिया।

जनपद मैनपुरी के ग्राम किरोली निवासी संदीप ने 10 जून को अपनी पत्नी संध्या को नगर के मोहल्ला बजरिया हरलाल स्थित मां हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 11 जून की शाम ऑपरेशन से संध्या को पुत्री पैदा हुई, उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। संध्या को रेफर किए जाने पर उसे शुक्रवार को आरके हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां संध्या को मृत घोषित कर दिया । गुस्साए परिजन संध्या के शव को डॉ. सुषमा सिंह के अस्पताल ले गए। परिजनों ने डॉक्टर पर घटिया इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी एवं तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत करा कर कहा कि पहले पोस्टमार्टम कराओं और अपनी शिकायत दी, पोस्टमार्टम के आधार पर जांच कार्रवाई की जाएगी। तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संदीप ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मैंने अपनी पत्नी संध्या को डॉक्टर सुषमा सिंह जो कि माँ हास्पिटल एवं मेन्ट्रीटहोम चलाती है। जिसकी लापरवाही की गलत ऑपरेशन एवं इलाज से 12 जून को सुबह उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी है। उससे पूर्व जब मरीज को गम्भीर स्थिति में कर दिया तब मुझसे रेफर के लिये कहने लगी। जब तक अपनी पत्नी को लेकर आर० के० हॉस्पिटल आवास विकास पहुंचा, यहां पर उसकी कंडीशन अत्यधिक खराब हो जाने से उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित संदीप ने कोतवाली पुलिस से फरियाद की कि पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी पैनल द्वारा कानूनी कराकर रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar