दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत, तीन बच्चे घायल
देवरिया, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में पड़ोसी मकान की चहारदीवारी कटरेन शेड पर गिर गई। मलबे में दबने से 45 वर्षीय फूला देवी की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थानेदार डा महेन्द्र ने बताया कि सुरौली क्षेत्र के सिंगही (मझगांवा) गांव निवासी फूला देवी अपनी बेटी के घर गौरीबाजार क्षेत्र में चीनी मिल के समीप रह रही थीं। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह कटरेन शेड के नीचे तीन बच्चों—चोटिल (4 वर्ष), आदित्य (3 वर्ष) और वीर (करीब ढाई वर्ष)—के साथ सो रही थीं। तभी पड़ोसी मकान की चहारदीवारी अचानक भरभराकर शेड पर गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने फूला देवी सहित सभी की हालत नाजुक होने पर
सभी को प्राथमिक उपचार के बाद
देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया ।
परिजनों ने बताया कि फूला देवी के पति पंजाब नेशनल बैंक की कोलकाता शाखा में दफ्तरी थे। उनके निधन के बाद फूला देवी अपनी बेटी के घर रह रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही गौरीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

