संप्रेषण गृह को बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें : न्यायमूर्ति अजय भनोट
नोएडा, 25 जुलाई (हि.स.)। बाल संप्रेषण गृह में बने थीम पार्क का इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति और किशोर न्याय समिति के चेयरपर्सन अजय भनोट ने शनिवार को उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संप्रेषण गृह में रह रहे करीब 100 बच्चे अब इस पार्क में खेल सकेंगे और मनोरंजन के साथ अपने तनाव को भी कम कर पाएंगे। न्यायमूर्ति अजय भनोट ने बच्चों की दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है और सही मार्गदर्शन से वह अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। इस अवसर पर बाल संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति को न्यायमूर्ति सहित सभी अतिथियों ने सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शारदा यूनिवर्सिटी और जीएल बजाज संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

