छात्र-छात्राओं ने नुककड़ नाटक से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया
आरोग्य पथ पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
फर्रुखाबाद, 25 सितंबर (हि.स.)। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में मनाये जा रहे स्वच्छता अभियान पखवारे के दूसरे दिन शुक्रवार को कक्षा नाै के 32 छात्र-छात्राओं ने फतेहगढ़ स्थित आरोग्य पथ पर ' स्वच्छता ही सेवा ' विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर छात्र -छात्राओं ने आरोग्य पथ के आस पास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने कहा आजकल बदलते मौसम में डेंगू जैसे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है, जिसके लिए विषाक्त रोगाणुओं के पनपने से बचने के लिये स्वच्छता परम आवश्यक है।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रुके हुए पानी और आस-पास फैली गन्दगी में संक्रामक रोगों को फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। अतः हमें कूलर इत्यादि में पानी को बदलते रहना चाहिये ।
इस अवसर पर डॉ. राजेश पाण्डेय, डॉ. अञ्जना चौहान, सीमा गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, सौरभ सिंह पाल, सुरेन्द्र सिंह परिहार,अमितेश पाठक , ब्रजवाला और राम सागर आदि ने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

