home page

मजदूर के बिना किसी राष्ट्र की उन्नति, निर्माण सम्भव नहीं : ठाकुर रामवीर सिंह

 | 
मजदूर के बिना किसी राष्ट्र की उन्नति, निर्माण सम्भव नहीं : ठाकुर रामवीर सिंह


मुरादाबाद, 14 जून (हि.स.)। श्रम एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से श्रमिक हित लाभ कार्यक्रम एवं रोजगार मेले का आयोजन रविवार को एचबी क्लाईड ईडन गार्डन रामपुर रोड मुरादाबाद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुन्दरकी ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि मजदूर के बिना किसी राष्ट्र की उन्नति, निर्माण सम्भव नहीं है।

कुंदरकी विधायक ने श्रमिकों तथा युवाओं से कहा कि वे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहे तभी इसका लाभ स्वयं तथा समाज के सभी वर्गाें तक पहुँचा पायेगें। श्रमिक राष्ट्र निर्माण की प्रथम कड़ी है और मजदूर के बिना किसी राष्ट्र की उन्नति, निर्माण सम्भव नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हितार्थ अनेकों कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है। जिनमें श्रमिक आनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकार श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और हर समय उनके साथ खड़ी है। सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को उनकी प्रात्रता अनुसार हर सम्भव लाभ दिया जा रहा है किन्तु श्रमिकों को भी जागरूक रहना होगा।

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अटल आवासीय विद्यालय का उल्लेख करते हुए उन्होंने निर्माण श्रमिकों से अनुरोध किया कि वह तहसील बिलारी पीपली गॉव स्थित इस विद्यालय का अवश्य भ्रमण करें। अब सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आधुनिक सुख सुविधा सम्पन्न गुणवत्तापूर्ण एवं डिजिटल माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था की है। जिससे आगे चलकर इन विद्यालयों में पढकर निर्माण श्रमिकों के बच्चे उच्च पदों पर पहुँच सकेंगे।

इसके पूर्व कुंदरकी विधायक ने कार्यक्रम स्थल एचबी क्लाईड बैकेट हॉल के प्रथम तल पर चल रहे रोजगार मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा सभी कम्पनियों के स्टाल पर जाकर जानकारी प्राप्त की। रोजगार मेले में 12 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया तथा साक्षात्कार के माध्यम से 80 युवाओं का चयन किया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त अजित कुमार कनौजिया तथा मण्डलीय सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चन्द्र ने भी विभिन्न योजनाओं तथा आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल